अवैध खनन : सीमा से बाहर जाकर खनन पर दो पट्टाधारकों पर छह लाख का जुर्माना
टीम ने बुधवार को करछना एवं बारा में यमुना नदी के चार घाटों पर छापेमारी की थी और अवैध खनन के मामले पकड़े थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी करछना के मड़ौका, बसवार, सदर तहसील के मिरकपुर तथा परानीपुर में छापेमारी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासन और लखनऊ से आई खनन विभाग की संयुक्त टीम ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अलग-अलग चार स्थानों छापेमारी की। इस दौरान टीम को तीन स्थानों पर सबकुछ ओके मिला। वहीं सदर तहसील के अंतर्गत परानीपुर में अनुमति क्षेत्र से बाहर खनन पर दो पट्टाधारकों पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
टीम ने बुधवार को करछना एवं बारा में यमुना नदी के चार घाटों पर छापेमारी की थी और अवैध खनन के मामले पकड़े थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी करछना के मड़ौका, बसवार, सदर तहसील के मिरकपुर तथा परानीपुर में छापेमारी की गई। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह, वरिष्ठ खान अधिकारी अशोक कुमार, लखनऊ से प्रभारी खनन अधिकारी संयुक्त निदेशक जय प्रकाश तथा तीन अन्य अफसर मौजूद रहे।
वरिष्ठ खान अधिकारी ने बताया कि मड़ौका, बसवार, एवं मिरकपुर में सबकुछ ठीक मिला। परानीपुर में दो पट्टाधारक अनुमति क्षेत्र से बाहर जाकर खनन कर रहे थे। उनमें से एक पर साढ़े तीन लाख तथा दूसरे पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ओवरलोडिंग के खिलाफ भी अभियान
प्रशासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ भी बृहस्पतिवार देर रात अभियान शुरू किया। इसके नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर चेक पोस्ट बनाया गया है। वहां प्रशासन, पुलिस, खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम रात भर मौजूद रही। यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
शिकायत पर बृहस्पतिवार दोपहर डीएम सुजीत कुमार व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने खनन टीम व पुलिस बल के साथ दोनों घाटों पर आकस्मिक छापेमारी कर दिया। दोनों अधिकारी सबसे पहले भिलोर घाट पहुंचे। उनके पहुंचने की भनक लगते ही घाट पर बालू लोडिंग करने पहुंचे वाहन चालक खाली वाहन छोड़कर भाग निकले। खनन में लगी पुकलैंड जेसीबी मशीनों के आपरेटर भी भाग खड़े हुए।
सूत्रों से पता चला कि घाट पर डीएम सुजीत कुमार को अवैध खनन के पुख्ता सबूत मिले हैं।इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है। अवैध खनन की उन्होंने बाकायदा वीडियोग्राफी भी कराई है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने नौढिया घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान खनन अधिकारी अजीत पांडेय, एसडीएम चायल राहुल देव भट्ट,सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण समेत इंस्पेक्टर विनीत सिंह व पुलिस बल मौजूद रहे।