फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Additional Secretary learnt about the reality of composite school and Anganwadi centre

Kaushambi News: अपर सचिव ने कंपोजिट विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र की जानी हकीकत

Thu, 27 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 27 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Additional Secretary learnt about the reality of composite school and Anganwadi centre
आरोग्य मंदिर में जानकारी लेते अपर सचिव व डीएम। स्रोत- प्रशासन
मंझनपुर। अपर सचिव नीति आयोग रोहित कुमार ने बुधवार को जिले के कंपोजिट विद्यालय बजहा खुरमपुर, आंगनवाड़ी केंद्र बजहा खुरमपुर, आंगनवाड़ी केंद्र सैदनपुर व आयुष्मान आरोग्य मंदिर दीवर कोतारी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में उन्होंने पठन-पाठन व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति और दोपहर के भोजन की स्थिति की जानकारी ली। स्मार्ट क्लास के संचालन को उत्कृष्ट पाते हुए उन्होंने इसकी सराहना की और अध्यापकों को गणित व अंग्रेजी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बच्चों से संवाद कर उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को परखा, जो संतोषजनक पाई गई। आंगनवाड़ी केंद्र बजहा खुरमपुर में उन्होंने पोषण सेवाओं, बच्चों की शिक्षा, तथा गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। अपर सचिव ने मौके पर गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया।
विज्ञापन

इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र सैदनपुर में उन्होंने प्री-स्कूल गतिविधियों, पोषण ट्रैकर और महिलाओं व बच्चों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दीवर कोतारी में निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमओ व सीएचओ से दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, एनसीडी स्क्रीनिंग और टेली कंसलटेंसी की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने टीकाकरण के लिए ड्यूलिस्ट के अनुसार लाभार्थियों को कवर करने पर जोर दिया। इस मौके पर डीएम डॉ. अमित पाल, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्र समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed