फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of raping cousin sister sent to jail

Kaushambi News: चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Fri, 24 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping cousin sister sent to jail
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, नवजात की हत्या के मामले में पीड़िता की मां और भाई की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सरायअकिल क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने 16 अक्तूबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। अविवाहित युवती के मां बनने पर जब परिजनों ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसके चचेरे भाई ने उसे डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को नवजात का शव घर के पास तालाब में मिला था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि नवजात की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गांव के चौकीदार की तहरीर पर पीड़िता की मां और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार शाम दुष्कर्म के आरोपी भाई को कनैली गांव के बाहर किलनहाई नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नवजात की हत्या के आरोप में नामजद मां और भाई की तलाश की जा रही है।
सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। नवजात की हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed