फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of killing son for not converting religion

Kaushambi News: धर्म परिवर्तन नहीं करने पर बेटे की हत्या का आरोप

Fri, 18 Aug 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 18 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing son for not converting religion
धर्म परिवर्तन नहीं करने पर बेटे की हत्या का आरोप
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन नहीं करने पर बेटे की हत्या का आरोप

---सरायअकिल कोतवाली के बेरुई गांव की महिला ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी



मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के बेरुई गांव की महिला ने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसपी से की है।


बेरुई गांव की रानी देवी पत्नी रामनरेश ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोस में रहने वाली मुस्लिम समुदाय की युवती प्रेम जाल में फंसा कर उसके बेटे वीरेंद्र का धर्म परिवर्तन कराना चाह रही थी। इन्कार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इससे डरकर उसने अपने बेटे को पुणे भेज दिया था। इसकी जानकारी युवती के भाइयों को हुई तो उन लोगों ने भी धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर युवती के भाइयों, पिता और चाचा ने मिलकर बेटे वीरेंद्र की हत्या कर लाश फांसी पर लटका दिया। आरोपी अब अब परिवार के अन्य सदस्यों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर वीरेंद्र सरीखा हाल करने की धमकी दी जा रही है। एसपी ने इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed