{"_id":"5772c7c84f1c1bb86679a83c","slug":"accident-near-bidanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अंचल का पुरवा गांव की एक वृद्ध महिला की मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। लाश बिदनपुर गांव के समीप पुल के पास मिली।
बताया जाता है कि कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अंचल का पुरवा गांव की रहने वाली सुदामा (65) पत्नी धौंकल सोमवार शाम घर से शौच करने के लिए निकली थी। देर रात तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, महिला का कहीं पता नहीं चल सका।
मंगलवार सुबह महिला की रक्तरंजित लाश बिदनपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक के नीचे पुल के पास मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। चर्चा है कि रात में महिला की हत्या करने के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया है। वहीं परिजन भी महिला की हत्या की आशंका जता रहे है। हालांकि कोतवाली पुलिस ट्रेन हादसा बता रही है। मंगलवार देरशाम तक मृतका के परिजनाें ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। सुदामा देवी की मौत हादसे में हुई है तो घटनास्थल पर मिला मर्दाना चप्पल किसका है। गांव से रेलवे ट्रैक करीब ढाई किलोमीटर दूर है।