फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in karari

धू-धूकर जल गई मोटरसाइकिल व स्कार्पियो

Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident in karari
accident
मंझनपुर-सरायअकिल मार्ग पर तियरा जमालपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह बेकाबू स्कार्पियो एक बाइक से भिड़ गई। इससे बाइक सवार गड्ढे में गिरने से घायल हो गए। भागने के चक्कर में स्कार्पियो चालक बाइक को घसीटते हुए करीब एक किमी तक ले गया। इससे बाइक व स्कार्पियो में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक व वाहन स्वामी झुलस गए। दमकल बुलाया गया। जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते स्कार्पियो व बाइक जलकर राख हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



भरसवां निवासी विजय कुमार मिश्र सीमेंट-सरिया का कारोबार करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह इलाहाबाद में मीटिंग में जाने के लिए स्कार्पियो से निकले। स्कार्पियो का चालक अमर नाथ मौर्य था। करीब दस बजे जैसे ही स्कार्पियो करारी के तियरा जमालपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंची। पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रही एक कार से स्कार्पियो भिड़ गई। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक से स्कार्पियो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने पर बाइक सवार शंकर लाल निवासी उमरछा व उसका साथी अवधेश उछलकर खड्ढ में गिरे। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक अमरनाथ स्कार्पियो लेकर भाग निकला। स्कार्पियो में बाइक फंसी थी। स्कार्पियो बाइक को घसीटते हुए करीब एक किमी दूर संवरो गांव के समीप तक ले गई। बाइक की टंकी फटने से आग लग गई। इससे स्कार्पियो व बाइक धू-धू कर जलने लगी। आग लगने के बाद विजय मिश्र व उनका चालक नीचे उतरे। आग की चपेट में आने से विजय व चालक झुलस गए थे। आग की लपटों से घिरी स्कार्पियो को देखकर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। मौके पर आए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई। इसके पहले स्कार्पियो व बाइक जल चुकी थी। इसके बाद घायल शंकरलाल व अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed