{"_id":"3efbff6d457e748228e1907c97b189d4","slug":"accident-hindi-news-169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 23 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-करारी मार्ग पर बुधवार की सुबह बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। बस से टकराने के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। दबने से ट्रैक्टर चालक शिवलाल पटेल (30) की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर हालत में उसे एसआरएन हास्पिटल ले जाया गया है। उधर, ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर बस क्षतिग्रस्त कर दी और ड्राइवर को भी दबोचकर पीटा। आक्रोशित ग्रामीणों से छुड़ाकर पुलिस ने चालक को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया है।
सरायअकिल कोतवाली के तरना गांव निवासी शिवलाल पटेल (30) पुत्र रामआसरे बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे गेहूं की मड़ाई के लिए थ्रेसर लेकर निकला था। इस दौरान वह इलाहाबाद-करारी मुख्यमार्ग पर तरना गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने चला गया। पंप से निकलकर जैसे ही वह जठिया गांव की ओर मुड़ने लगा तभी इलाहाबाद से सवारियां लेकर करारी की ओर जा रही प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। बस से टकराने के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख मौके पर हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते लोग दौड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे शिवलाल को बाहर निकला। उसकी नाजुक हालत देख स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की हालत नाजुक देख तरना गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दौड़ाकर बस चालक को दबोचा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही ग्रामीणों ने बस भी क्षतिग्रस्त कर डाली। दुर्घटना और मारपीट, तोड़फोड़ की खबर लगते ही आई सरायअकिल पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर बस चालक शारदा प्रसाद निवासी बसुहार की जान बचाई। पिटाई से घायल बस चालक को भी सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया गया है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि अभी किसी भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।