फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Abhishek won the 200 meter race

Kaushambi News: 200 मीटर दौड़ में अभिषेक ने मारी बाजी

Wed, 30 Nov 2022 06:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Abhishek won the 200 meter race
करारी। डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर मीट 2022 का शुभारंभ हुआ। एसपी बृजेश श्रीवास्तव व रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी ने मशाल जलाई। सीबीएसई आब्जर्वर जटाशंकर पांडेय और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ाया। मार्च पास्ट भी किया गया। 32 जिलों के 2200 सौ विद्यार्थी ले रहे हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें। आज के युग में खेलों में भी कैरियर को बनाया जा सकता है। प्रतियोगिता में अंडर-19 गर्ल्स में 800 मीटर दौड़ में प्रिया रेडियन सेंट्रल स्कूल आंबेडकर नगर की प्रथम, अंशिका आर्मी स्कूल फैजाबाद की द्वितीय, लालिमा चौबे आर्य महिला नगरमल मुरारिका वाराणसी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में 800 मीटर में आलिया अरशद आर्य महिला नगरमल मुरारिका वाराणसी प्रथम, सान्वी राना आर्मी स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज द्वितीय, उन्नति यामिनी रेडियंट सेंट्रल चिल्ड्रेन आंबेडकर नगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 ब्वॉयज वर्ग में 200 मीटर की दौड़ अभिषेक सेंट फ्रांसिस स्कूल कौशाम्बी के प्रथम, संदीप सेंट जोसेफ स्कूल सोनभद्र द्वितीय, आदित्य प्रताप सिंह आर्मी स्कूल फैजाबाद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 ब्वॉयज वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में शौर्य कुशवाहा सनबीम इंग्लिश स्कूल वाराणसी प्रथम, रोहित यादव सत्य नारायण सिंह नेशनल स्कूल वाराणसी द्वितीय, नबी हसन सेंट नॉर्बेट स्कूल मऊ तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में 200 मीटर दौड़ में आयुषी आर्मी स्कूल फैजाबाद प्रथम, प्रिया मौर्य रेडियंट सेंट्रल आंबेडकर द्वितीय व दिव्या केसरी सनबीम सनसिटी वाराणसी तृतीय स्थान रहीं। अंडर-14 ब्वॉयज वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में अमन वर्मा सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल वाराणसी प्रथम, मोनू यादव जेएस पब्लिक स्कूल चंदौली द्वितीय स्थान, आयुष यादव सेंट अतुलैंड कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल आयोजक शैलेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed