{"_id":"640c978752185c237f01f21a","slug":"abdul-kavi-brother-arrested-in-kaushambi-abdul-qadir-is-an-advocate-in-the-district-court-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : कौशाम्बी में अब्दुल कवि का भाई गिरफ्तार, जिला न्यायालय में अधिवक्ता है अब्दुल कादिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : कौशाम्बी में अब्दुल कवि का भाई गिरफ्तार, जिला न्यायालय में अधिवक्ता है अब्दुल कादिर
Sat, 11 Mar 2023 08:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Mar 2023 08:30 PM IST
सार
राजूपाल हत्याकांड के बाद से फरार अब्दुल कवि के भाई अब्दुल कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब्दुल कवि के घर से असलहे व बम मिलने के बाद पुलिस अब्दुल कवि सहित परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
Kaushambi : अब्दुल कवि का भाई अब्दुल कादिर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राजूपाल हत्याकांड के बाद से फरार अब्दुल कवि के भाई अब्दुल कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब्दुल कवि के घर से असलहे व बम मिलने के बाद पुलिस अब्दुल कवि सहित परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पकड़ा गया अब्दुल कादिर जनपद न्यायालय में अधिवक्ता है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उमेश हत्याकांड में शामिल शूटर अब्दुल कवि के घर पर पनाह लिए थे। लेकिन पुलिस की दबिश के पहले से वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है घर की दीवारों में असलहे छिपाकर रखे गए थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वह पिछले 12 साल से जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस करता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कादिर पर अपराधियों को पनाह देने का मुकदमा दर्ज है। बताया जाता है कि वह पिछले 12 साल से जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस करता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कादिर पर अपराधियों को पनाह देने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन