फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young woman was found hanging under suspicious circumstances

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली युवती

Sun, 05 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A young woman was found hanging under suspicious circumstances
शव अंतिम संस्कार करने गए परिजनों से शव कब्जे में लेकर जांच करती पुलिस। संवाद
सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर गांव में शनिवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर जान दे दी। युवती की अक्तूबर में शादी होनी थी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बरीपुर निवासी ज्ञानमती के दो बेटे और एक बेटी लक्ष्मी देवी थी। पति की मौत के बाद वह अपने देवर रामबली के साथ रह रही थीं। दोनों बेटे मुंबई में मजदूरी करते हैं। बताया गया कि लक्ष्मी की शादी आगामी अक्तूबर महीने में तय थी। शनिवार को किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया, जिससे आहत होकर वह घर की दूसरी मंजिल पर चली गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर पड़ी तो लक्ष्मी फंदे से झूलती मिली। दृश्य देखते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed