{"_id":"6955822d304613a889022e6b","slug":"a-young-woman-was-found-hanging-inside-her-house-and-died-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134402-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली युवती, मौत
Thu, 01 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरनी तरना गांव में बीती रात एक युवती का घर के अंदर फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
तरनी तरना गांव निवासी अशोक सिंह की 20 वर्षीय पुत्री गुड़िया देवी ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों के अनुसार, गुड़िया देवी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता अशोक सिंह दिव्यांग हैं। बेटी की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि गुड़िया देवी की शादी तय होने वाली थी।