{"_id":"68585914b4797b9d780f2f9c","slug":"a-young-mans-head-was-broken-when-he-resisted-theft-a-case-was-filed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127077-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चोरी का विरोध करने पर युवक का फोड़ा सिर, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चोरी का विरोध करने पर युवक का फोड़ा सिर, केस
Mon, 23 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के गांधी नगर में चोरी का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। पीड़िता कुंता देवी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की देर शाम घर पर रखा साउंड सिस्टम पड़ोसी कमलेश का बेटा मुन्ना चोरी कर ले जा रहा था। कुंती के बेटे सोनू की नजर पड़ने पर वह मुन्ना काे पकड़कर फटकारने लगा।
आरोप है कि तभी हरिश्चंद्र ने परिजनों संग सोनू पर लोहे की रॉड और लाठी से हमला कर दिया। इससे सोनू का दाहिना हाथ टूट गया और सिर फट गया। वह बेसुध होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुन लोगों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
परिजनों ने सोनू को इलाज के लिए सीएचसी चायल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार शाम घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने हरिशचंद्र, छोटे और उसके पिता दिरगज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।