फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man who went out to defecate died by drowning in a pond

Kaushambi News: शौच के लिए निकले युवक की तालाब में डूबने से मौत

Wed, 13 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A young man who went out to defecate died by drowning in a pond
दिनेश कुमार सेन। फाइल फोटो
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव में सोमवार रात शौच के लिए गए युवक की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। मंगलवार सुबह तालाब में उतराता हुआ शव मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया। इससे पहले रातभर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी दिनेश कुमार सेन (38) गांव में बाल काटने का काम करते थे। उनकी मां पुष्पा देवी ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे दिनेश शौच के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात में दिनेश को गांव के दक्षिण में तालाब की ओर जाते देखा था। परिजन जब वहां पहुंचे तो किनारे से कुछ दूर उनका शव पानी में उतराता दिखा। शव देखते ही मां और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैर फिसलने से डूबने का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया और न ही कोई तहरीर दी है। अंतिम स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

दिनेश कुमार सेन। फाइल फोटो

दिनेश कुमार सेन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed