{"_id":"5d6eb5888ebc3e0152558383","slug":"a-young-man-who-came-to-meet-his-girlfriend-was-tied-to-a-tree-and-beaten-kaushambi-news-ald2539166195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को सोमवार रात ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की। पीड़ित को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
सरायअकिल इलाके के एक युवक का पड़ोसी गांव की एक किशोरी से प्रेम संबंध चल रहा है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। लड़की को फटकारने के साथ मोबाइल छीन लिया। उसके कहीं आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। तमाम पाबंदियों के बाद भी सोमवार रात युवक किशोरी से मिलने उसके गांव पहुंच गया। घर की दीवार फांदते वक्त ग्रामीणों व लड़की के घर वालों ने घेरकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। अधमरा करने के बाद छोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पिटाई से घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल किसी पक्ष ने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।