फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man was killed by train

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 19 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed by train
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन

भरवारी चौकी पहुंचे परिजनों ने फोटो देख कर की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। पत्नी की मौत से दुखी एक व्यक्ति ने रोही बाईपास के समीप ट्रेन से कटकर जान दे दी। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। बाद में पांडेयमऊ से आए परिवार ने मृतक की फोटो देखा तो दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे रोही बाईपास के समीप एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेल कर्मियों की सूचना पर कोखराज कोतवाली के भरवारी चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह पांडेयमऊ का इंद्रजीत चौकी पहुंचा और अपने बेेटे दिलीप प्रजापति (38) के रात से गायब होने की बात बताने लगे। पुलिस ने मृतक के शव का फोटो इंद्रजीत को दिखाया तो वह दहाड़ मार कर रोने लगा। उसने बताया कि कुछ महीने पहले दिलीप के पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसी सदमें में वह गुमशुम रहता था। वह किसी से बातचीत भी नहीं करता था। मंगलवार की शाम वह घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। रात को खोजबीन किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने परिजनो को चीरघर से शव लेने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed