फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man raped a teenager and made a video and made it viral

Kaushambi News: किशोरी से दुष्कर्म कर युवक ने बनाया वीडियो, किया वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man raped a teenager and made a video and made it viral
चरवा कोतवाली के एक गांव की किशोरी से साल भर पहले घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया। वीडियो के जरिये वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन

किशोरी की शादी तय होने पर उसने सप्ताह भर पहले वीडियो को इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब पर डाल दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके परिजनों समेत तीन के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी साल भर पहले घर में अकेली थी। इसी दौरान समसपुर गांव निवासी नंदलाल घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। वीडियो के जरिये वह बेटी ब्लैकमेल कर रहा था। पिछले दिनों जब बेटी की सगाई हुई तो आरोपी आक्रोशित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई। परिजन घर उलाहना देने गए तो आरोपी के भाई सोनी व पिता मोतीलाल ने गालीगलौज करके भगा दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद बृहस्पतिवार की रात नंदलाल के खिलाफ दुष्कर्म व उसके भाई और पिता के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि घटना साल भर पुरानी है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed