{"_id":"69ab2ad8d88c19f7c6099fa8","slug":"a-young-man-from-paschimsharira-died-in-a-road-accident-in-chitrakoot-his-daughter-narrowly-escaped-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-137574-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पश्चिमशरीरा के युवक की चित्रकूट में सड़क हादसे में मौत, बाल-बाल बची बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पश्चिमशरीरा के युवक की चित्रकूट में सड़क हादसे में मौत, बाल-बाल बची बेटी
Sat, 07 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में रिश्तेदार के यहां रह रही बेटी को लेकर घर लौट रहे बाइक सवार की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त साथ रही बेटी हादसे में सुरक्षित बच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के कोइली का पुरवा निवासी अशोक कुमार (30) पुत्र दुर्गा प्रसाद लोधी किसानी करते थे। उनकी रिश्तेदारी चित्रकूट जिले के पहाड़ी इलाके में है। पिछले कुछ दिनों से अशोक की बेटी रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।
पांच मार्च को होली का त्योहार मनाने के लिए अशोक बेटी को लाने के लिए गए थे। लौटते समय चित्रकूट के राजापुर इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अशोक को गंभीर चोट आ गई। बेटी के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोग गंभीर रूप से जख्मी अशोक को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही अशोक की मौत हो गई। वहीं हादसे में बेटी को खरोंच तक नहीं आई है।