फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man died and two were injured after being hit by a high-speed trailer

Kaushambi News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Thu, 01 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 01 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A young man died and two were injured after being hit by a high-speed trailer
हादसे के बाद घायल पड़े बाइक सवार और लोगों की भीड़- संवाद
कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज इक्का अड्डा के समीप बुधवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के नथई का पूरा गांव निवासी 18 वर्षीय रंजीत कुमार बुधवार दोपहर अपने साथी 22 वर्षीय संत कुमार पुत्र लालता प्रसाद और 17 वर्षीय नीरज पुत्र गुलाब चंद्र के साथ बाइक से सिराथू स्थित एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। बाइक नीरज चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक कोखराज इक्का अड्डा के पास पहुंची, प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठा रंजीत ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नीरज और संत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल संत कुमार ने किसी तरह मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, साथ ही डायल-112 पर भी हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कोखराज थाने के समीप हाईवे पर नाकेबंदी कर टक्कर मारने वाले ट्रेलर को पकड़ लिया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पहले पीएचसी मूरतगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक रंजीत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed