फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man committed suicide after a dispute with his father over money.

Kaushambi News: पिता से पैसों के विवाद के बाद युवक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after a dispute with his father over money.
युवक की मौत के बाद बहन के गोद में सिर रखकर बदहवास लेटी मां। संवाद
फैजीपुर गांव में युवक ने शनिवार रात पिता से पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी थी। रविवार को परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फैजीपुर निवासी रामविलास बिल्डिंग निर्माण का काम करते हैं। उनका बेटा अमरजीत (युवक) तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के मुताबिक, अमरजीत ने बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के साथ बिल्डिंग निर्माण में काम करना शुरू किया था। कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब दस बजे परिवार के लोग घर की छत पर बैठे थे। अमरजीत भी वहीं मौजूद था और मां से खाना निकालने के लिए कह रहा था। पिता से पैसों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह बिना खाना खाए नीचे कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद कमरे से आवाज आने पर परिजनों ने पड़ोस के युवक की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर अमरजीत पंखे के सहारे रस्सी से लटका मिला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed