{"_id":"62dd60941180c5430717b9f9","slug":"a-worm-found-in-a-bottle-of-country-liquor-in-a-government-shop-kaushambi-news-ald3378967182","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : सरकारी दुकान में देसी शराब की शीशी में निकला कीड़ा, ग्राहक और सेल्समैन के बीच जमकर नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : सरकारी दुकान में देसी शराब की शीशी में निकला कीड़ा, ग्राहक और सेल्समैन के बीच जमकर नोकझोंक
Sun, 24 Jul 2022 09:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:16 PM IST
सार
टेंगाई गांव में देसी शराब का ठेका है। रविवार दोपहर एक ग्राहक ने यहां से शराब खरीदी। उसने देखा कि सील पैक शीशी के भीतर कीड़ा था। सील पैक शराब में कीड़े देख ग्राहक के होश उड़ गए। सेल्समैन को शीशी दिखाई तो वह भी अवाक रह गया।
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोखराज कोतवाली के टेंगाई स्थित सरकारी दुकान से खरीदी गई देसी शराब की सील पैक शीशी में कीड़ा निकला। इसके बाद ग्राहक और सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर ग्राहक ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को ठेके पर जहरीली शराब बिक्री की सूचना दे दी। इससे हड़कंप मच गया। आबकारी विभाग ने शीशी को कब्जे में ले लिया है। विभाग अब कीड़े युक्त शराब की जांच के लिए विभागीय अफसरों को रिपोर्ट भेजेगा।
विज्ञापन
टेंगाई गांव में देसी शराब का ठेका है। रविवार दोपहर एक ग्राहक ने यहां से शराब खरीदी। उसने देखा कि सील पैक शीशी के भीतर कीड़ा था। सील पैक शराब में कीड़े देख ग्राहक के होश उड़ गए। सेल्समैन को शीशी दिखाई तो वह भी अवाक रह गया।
विज्ञापन
इसके बाद खरीदार और सेल्समैन में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर ग्राहक ने यूपी-112 कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि ठेके पर जहरीली शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहजादपुर चौकी प्रभारी सुमित आनंद भी पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी आबकारी विभाग को दी। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शीशी को कब्जे में ले लिया।
जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शीशी को कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा दुकान और गोदाम की चेकिंग कराई गई। जहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जिस शीशी में कीड़ा मिला वह स्टार ब्रोकेन डिस्टीलरी नवाबगंज गोंडा की है। मिंडा ब्रांड की शराब में कीड़ा निकला है। इसके लिए विभागीय अफसरों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।