फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A woman was attacked by a fist, assassinated, admitted

महिला को फरसा से हमलाकर किया लहुहान, भर्ती

Sun, 08 Nov 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
A woman was attacked by a fist, assassinated, admitted
A knife smeared with blood. A murder weapon. Representative photo crime - फोटो : Erwin Wodicka - wodicka@aon.at
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के मकदूमपुर ढोकसहा में मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक महिला पर फरसा से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी कनैली में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकदूमपु ढोकसहा निवासी संदीप पांडेय का गांव के बाहर नलकूप है। इसी के आसपास गांव के ही हनुमान प्रसाद गर्ग का भी ट्यूबवेल है। सिंचाई को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद बना रहता है। बताया जा रहा है कि इन दिनों संदीप की बहन कंचन देवी मायके आई हुई है। शुक्रवार को वह ट्यूबवेल की तरफ गई थी। वहीं पहले से मौजूद हनुमान प्रसाद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हनुमान ने अपने साथी अतुल, चंद्रप्रकाश, सूर्यनारायण व रामानुज के साथ मिलकर कंचन को बेरहमी से पीट दिया।
विज्ञापन

इस दौरान फरसे से उसके सिर पर हमला किया जिससे उसका सिर फट गया। कंचन की चीखपुकार सुन ग्रामीणों को मौके पर आता देख हमलावर वहां से भाग निलके। आननफानन कंचन को इलाज के लिए सीएचसी कनैली पहुंचाया गया। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत
कड़ा। थाना क्षेत्र के लोखरीपुर औरेनी निवासी रमेश मौर्या का 18 वर्षीय बेटा सर्वेश तीन नवंबर को किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। रास्ते में पतौना पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। शनिवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला सिपाही गंभीर
कड़ा। कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी रुचि सचान शनिवार की शाम किसी काम से स्कूटी से सैनी जा रही थी। रास्ते में कमालपुर के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रुचि सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed