फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A three-member FSL team from Prayagraj has arrived to investigate the explosion at the firecracker factory.

Kaushambi News: पटाखा फैक्टरी में धमाके की जांच के लिए प्रयागराज से पहुंची एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A three-member FSL team from Prayagraj has arrived to investigate the explosion at the firecracker factory.
घटना के बाद जांच करती टीम। संवाद फाइल फोट
पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में विस्फोटक से जुड़े मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए प्रयागराज से एफएसएल की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम जनपद पहुंची। टीम में विस्फोटक विंग से संबंधित एक अनुभाग अधिकारी और दो अन्य सदस्य शामिल हैं। विशेषज्ञों ने स्थानीय फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य और नमूनों का संकलन किया।
विज्ञापन


टीम को जांच में शामिल करने का उद्देश्य स्थानीय फील्ड यूनिट की ओर से तैयार किए गए सार-संक्षेप में विशेषज्ञता से जुड़े किसी पहलू की कमी को पूरा करना है। विशेषज्ञों ने नमूने जुटाने के साथ घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की।
विज्ञापन


विस्फोटक की प्रकृति और रासायनिक संरचना की होगी जांच

एफएसएल टीम घटनास्थल से मिले पदार्थ की पहचान और उसकी रासायनिक संरचना की जांच कर सामग्री का विस्फोटक से संबंध और उसके स्रोत की जानकारी जुटाएगी। विशेषज्ञ विस्फोटक की क्षमता, घटना के पीछे की संभावित असल वजह को तलाशेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकरण, अवशेष और विस्फोट के कारणों पर भी नजर

जांच में अलग-अलग स्थानों से लिए गए नमूनों के बीच वैज्ञानिक मिलान कर यह पता लगाने का प्रयास होगा कि उनका आपस में कोई संबंध है या नहीं। जांचा जाएगा कि सामग्री तैयार अवस्था में है। एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाएगी।

जांच में प्रयागराज एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम को शामिल किया गया है। टीम स्थानीय फील्ड यूनिट के साथ मिलकर साक्ष्य संकलन का कार्य करेगी। वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।
-- सत्यनारायण, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed