फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A roadways bus full of passengers suddenly stopped at Manjhanpur intersection, causing inconvenience to passengers.

Kaushambi News: सवारियों से भरी रोडवेज बस मंझनपुर चौराहे पर अचानक बंद, यात्री हुए परेशान

Fri, 12 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A roadways bus full of passengers suddenly stopped at Manjhanpur intersection, causing inconvenience to passengers.
खराब रोडवेज बस को धक्का लगाते यात्री और स्थानीय लोग। संवाद
मंझनपुर। जिला पंचायत भवन के सामने बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे प्रयागराज जा रही रोडवेज बस अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। बस के रुकते ही सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। चालक ने कई बार प्रयास किया लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों को मजबूरन उतरकर बस को धक्का लगाकर सड़क के किनारे लगाना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बस के बंद होने से बुजुर्ग यात्रियों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंझनपुर से प्रयागराज जा रहे मनोज का कहना है कि बस में बैठे ही थे कि बस चौराहे पर पहुंचकर खराब हो गई। ऑफिस जा रहा था, अब ऑफिस में देर हो जाएगी। अगली बस पता नहीं कब मिलेगी। यात्री सौम्या ने कहा कि प्रयागराज डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे, बस खराब होने से पहुंचने में देर हो जाएगी। अब पता नहीं डॉक्टर मिलेंगे कि नहीं। वहीं, डीपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि चालक ने स्पष्टीकरण दिया है कि फोर मैन ने गाड़ी को ओके बोल दिया था। बस जब चौराहे पर पहुंची तो अचानक बैक गियर नहीं लगा। तकनीकी कमी के कारण बस आगे नहीं बढ़ पाई। यात्रियों को दूसरी बस से छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed