फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A reward of Rs 50,000 has been announced on the former Congress block president

Kaushambi News: कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पर 50 हजार का इनाम घोषित

Wed, 12 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 12 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 50,000 has been announced on the former Congress block president
अंतरजनपदीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। मामला थाना सैनी क्षेत्र का है, जहां 29 अक्तूबर को पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 59 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना पंकज त्रिपाठी निवासी अकबरपुर सिपाह, थाना कड़ाधाम है। वह कड़ा से कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंकज त्रिपाठी अंतरजनपदीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क के कई और राज खुलने की संभावना है। इनाम की घोषणा के बाद पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed