फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A pickup vehicle carrying devotees returning from a tonsure ceremony collided with a brick-laden tractor.

Kaushambi News: मुंडन संस्कार से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई

Fri, 19 Jun 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A pickup vehicle carrying devotees returning from a tonsure ceremony collided with a brick-laden tractor.
सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ​भिड़ी पिकअप वाहन। स्रोत: सोशल मीडिया
बच्चे का मुंडन संस्कार कराने और संगम स्नान के लिए प्रयागराज आए बांदा के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बृहस्पतिवार रात महेवाघाट के कुम्हियावा गांव के पास ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार 26 लोगों में से 16 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बबेरू थाना क्षेत्र के पड़री गांव के करीब 26 लोग एक बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी संगम स्नान कर देर रात पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे कुम्हियावा गांव के पास उनकी पिकअप सड़क पर खड़े खराब ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में 16 घायलों को लाया गया। 14 की हालत खराब होने पर भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची (52), चंपा (40) और रीना (40) की स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घायलों को राहत मिलने पर किया गया डिस्चार्ज

इलाज के बाद सात घायलों को बृहस्पतिवार देर रात जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया। वार्ड में तैनात नर्सिंग ऑफिसर डॉ. विमला ने बताया कि हालत सामान्य होने पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सात मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। घायलों में पड़री गांव निवासी अंश (12), ललिता (45), सरिता (40), रीना (40), रन्नो (55), बच्ची (52), प्रेमा देवी (53), चंपा (40), काजोल (16), अरुण (16), आर्यन (4), पूर्वी (14), काजल (28) और 10 माह की अंशिका शामिल हैं।


रात करीब 11 बजे सामूहिक दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद सभी विभागों के चिकित्सकों को तत्काल अस्पताल बुलाया गया और घायलों का इलाज शुरू कराया गया। गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर किया गया है। - डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कौशाम्बी

---------------
बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे सड़क पर खड़े खराब ट्रैक्टर में पीछे से पिकअप वाहन टकराने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - शिव शंकर पाल, प्रभारी एसओ, महेवाघाट थाना

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ी पिकअप वाहन। स्रोत: सोशल मीडिया

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ी पिकअप वाहन। स्रोत: सोशल मीडिया

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ी पिकअप वाहन। स्रोत: सोशल मीडिया

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ी पिकअप वाहन। स्रोत: सोशल मीडिया

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ी पिकअप वाहन। स्रोत: सोशल मीडिया

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ी पिकअप वाहन। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed