फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A massive surge of faith marked the final day of the Agiyauna fair

Kaushambi News: अगियौना मेले के अंतिम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, मां शीतला के दरबार में जुटे हजारों श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith marked the final day of the Agiyauna fair
अगियौना मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
अगियौना गांव स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर मां शीतला के जयकारों और घंटे-घड़ियाल की गूंज से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, फूल-माला, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

करीब 165 वर्ष पहले चेचक और महामारी से बचाव की मान्यता के साथ स्थापित मां शीतला मंदिर में हर वर्ष आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी, नवमी और दशमी पर भव्य मेले का आयोजन होता है। इस वर्ष आठ जुलाई से शुरू हुए मेले के अंतिम दिन कौशाम्बी के अलावा फतेहपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

दर्शन के बाद महिलाओं ने घरेलू और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की, जबकि बच्चों ने खिलौने और झूलों का आनंद लिया। मेला प्रबंधक राधेश्याम अग्रहरी ने सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस और प्रशासन का आभार जताया।

अगियौना मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

अगियौना मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

अगियौना मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

अगियौना मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed