फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A married woman died after consuming a poisonous substance; the circumstances are suspicious.

Kaushambi News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, हालात संदिग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A married woman died after consuming a poisonous substance; the circumstances are suspicious.
फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना को लेकर मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या की बात कह रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संगीता देवी (26) फतेहपुर के खखरेरू गांव की रहने वाली थीं। परिजनों के अनुसार संगीता देवी ने छह वर्ष पूर्व राजेश उर्फ अभिमन्यु से लव मैरिज की थी। दोनों मंझनपुर में रहते थे। बृहस्पतिवार रात संगीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज मंझनपुर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संगीता की एक दो वर्षीय बेटी भी है।
विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि संगीता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया है। ससुराल पक्ष का आरोप है कि मानसिक तनाव में आकर विवाहिता ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिवांक सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed