{"_id":"68e019ecaf40e0fe930ac0c7","slug":"a-liquor-salesman-died-after-being-electrocuted-while-putting-up-a-banner-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130972-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बैनर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से शराब सेल्समैन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बैनर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से शराब सेल्समैन की गई जान
Sat, 04 Oct 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
मृतक अनिल यादव की फाइल फोटो।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम करंट लगने से शराब दुकान के सेल्समैन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
स्थानीय निवासी अनिल यादव (45) पुत्र गुलाब यादव कस्बा चायल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। परिजनों के अनुसार, उनके घर के सामने से हाई वोल्टेज करंट की लाइन गुजरती है। शाम करीब सात बजे अनिल छत के बारजा पर दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली की शुभकामना बैनर लगा रहे थे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन उन्हें तुरंत तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।