फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A high bridge will be built at a cost of Rs 1.02 crore, the speed of the road will not stop during floods.

Kaushambi News: 1.02 करोड़ से बनेगा ऊंचा पुल, बाढ़ में नहीं रुकेगी रफ्तार रास्ता

Sun, 17 May 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 17 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A high bridge will be built at a cost of Rs 1.02 crore, the speed of the road will not stop during floods.
टीएनपीएस से पिपरहटा की ओर जाने वाली सड़क पर बनी जर्जर पुलिया। संवाद
टीएनपीएस-पिपरहटा मार्ग पर पिपरहटा गांव के पास बने पुल को अब ऊंचा बनाया जाएगा। पुल के निर्माण पर 1.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल से होकर पिपरहटा और उमरवल गांव के लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। पुल छह महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पुल ऊंचा बनने से दोनों गांवों के 5500 से अधिक लोगों को बाढ़ के दौरान राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में यमुना में बाढ़ आने पर नदी की तलहटी से निकले नाले का पानी वापस होकर सड़क पर बने पुल पर भर जाता है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीणों को गांव से बाहर निकलने और जरूरी कामों के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


हर साल बरसात में यही समस्या होती है। पानी भरने पर कई दिनों तक रास्ता बंद रहता है और नाव ही एकमात्र सहारा बनती है। - चंद्रपाल, ग्रामीण
खेतों तक पहुंचने और मंडी तक उपज ले जाने में बहुत दिक्कत होती है। ऊंचा पुल बनने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।- मंगला प्रसाद
बच्चों को स्कूल भेजने और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में बरसात के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। नया पुल बनने से यह संकट खत्म होगा।- रामदास
पिपरहटा पुल निर्माण कार्य के लिए 1.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पुल को इस तरह बनाया जाएगा कि बरसात के दिनों में सड़क पर पानी न आए और ग्रामीणों का आवागमन बिना बाधा के जारी रहे। छह माह में निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।-हरबंश सिंह, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

टीएनपीएस से पिपरहटा की ओर जाने वाली सड़क पर बनी जर्जर पुलिया। संवाद

टीएनपीएस से पिपरहटा की ओर जाने वाली सड़क पर बनी जर्जर पुलिया। संवाद

टीएनपीएस से पिपरहटा की ओर जाने वाली सड़क पर बनी जर्जर पुलिया। संवाद

टीएनपीएस से पिपरहटा की ओर जाने वाली सड़क पर बनी जर्जर पुलिया। संवाद

टीएनपीएस से पिपरहटा की ओर जाने वाली सड़क पर बनी जर्जर पुलिया। संवाद

टीएनपीएस से पिपरहटा की ओर जाने वाली सड़क पर बनी जर्जर पुलिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed