{"_id":"6813d1476aa7b97d9d0c9a1d","slug":"a-gardener-who-went-to-collect-fertilizer-died-after-being-hit-by-a-vehicle-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-124935-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: वाहन की टक्कर से खाद लेने गए बागवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: वाहन की टक्कर से खाद लेने गए बागवान की मौत
Fri, 02 May 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 02 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली के भटपुरवा बाजार के समीप बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने बागवान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पइंसा के कुंड्रावी निवासी विजय लाल सोनकर (52) ने भटपुरवा गांव में आम की बाग बंटाई पर ले रखी थी। वहीं रहकर वह बाग की रखवाली करता था।
परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे विजय खाद लेने पैदल भटपुरवा बाजार गया था। वापस लौटते समय बाजार से ही दूर आगे बढ़ा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए जख्मी विजय को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। बाद में परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन विजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे मोनू की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।