फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A four-wheeler crushed a farmer sitting on the road, killed

सड़क किनारे बैठे किसान को चार पहिया वाहन ने कुचला, मौत

Thu, 02 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
A four-wheeler crushed a farmer sitting on the road, killed
A four-wheeler crushed a farmer sitting on the road, killed - फोटो : KAUSHAMBI
सड़क किनारे बैठे किसान को चार पहिया वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के ढोसकहा गांव के समीप मंगलवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के ढोसकहा गांव के समीप मंगलवार रात सड़क किनारे बैठे एक किसान को चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

ढोसकहा निवासी महेश मौर्य (35) पुत्र स्व. कालेश्वर किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार रात वह खेत में पानी लगाए हुए था। इसी दौरान सड़क की पटरी पर बैठकर आराम करने लगा। तभी दाई का पूरा की ओर से आए चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। बताया जाता है कि इससे बोनट के निचले हिस्से में फंसे किसान को वाहन काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। उधर दुर्घटना देख आसपास खेतों में रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने दौड़ाकर वाहन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। किसान अपने पीछे मां लक्ष्मी देवी, बेटे रोशन (15), सौरभ (10), बेटी अंजली व पत्नी को छोड़ गया है। वह घर का इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed