फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A fake robbery story was fabricated to avoid paying back the borrowed money.

Kaushambi News: उधार के पैसे न देने पड़े इसलिए रची लूट की झूठी कहानी

Thu, 07 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 07 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A fake robbery story was fabricated to avoid paying back the borrowed money.
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस हिरासत में आरोपी विमल कुमार उर्फ गोपाल। संवाद
पश्चिमशरीरा कस्बा निवासी एक कास्मेटिक कारोबारी के साथ चार दिन पहले हुई लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिस लूट की घटना के लिए बदमाशों की तलाश की जा रही थी, वह घटना पूरी तरह से झूठी निकली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने उधार के पैसे वापस न करना पड़े इसके लिए लूट की झूठी कहानी रच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में दर्ज हुई एफआईआर में बदलाव करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा निवासी विमल कुमार उर्फ गोपाल ने रविवार को जजौली गेट के पास लिफ्ट के बहाने बदमाशों के लूटपाट और निर्माणाधीन मकान में ले जाकर फांसी पर लटकाने के प्रयास की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों की सूचना पर उसे बचाए जाने की बात कही गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि वादी विमल कुमार कास्मेटिक सामान का कारोबारी है और टेंवा बाजार में उसकी दुकान है। उसने टेंवा निवासी अरविंद यादव उर्फ कल्लू से दिसंबर 2025 में 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसकी वापसी के लिए मार्च तक का इकरारनामा भी किया गया था।
पैसे की लगातार मांग से बचने के लिए विमल ने साजिश रचकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में वादी, उसके परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों में विरोधाभास मिला। साथ ही, वादी ने 35 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही, लेकिन मोबाइल सुरक्षित रहना भी संदेह का कारण बना।

झूंठे केस में फंसाने के लिए लिखा, कल्लू यादव ने मारा है
पुलिस ने बताया कि घटना के समय निर्माणाधीन मकान की दीवार पर कल्लू यादव ने मारा है लिखना भी पुलिस को संदिग्ध लगा। पूछताछ में सामने आया कि विमल करीब 6.50 लाख रुपये का कर्जदार है और हर महीने किस्त भी जमा करता है। आर्थिक दबाव और उधार लौटाने से बचने के लिए उसने अरविंद यादव को फंसाने की नीयत से यह झूठी कहानी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed