फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A concrete grave of a woman was made inside the school in Kaushambi, the police arrested her real brothers.

गजब : कौशाम्बी में विद्यालय के अंदर बना दी महिला की पक्की कब्र, सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Aug 2024 02:25 PM IST
सार

अषाढ़ा गांव के मो. कासिम की बहन सितारा की करीब एक दशक पहले मौत हो गई थी। घर वालों ने उसका शव कंपोजिट स्कूल के सामने पड़ी सरकारी भूमि पर दफना दिया था। इसके कुछ दिन बाद स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण हुआ तो कब्र परिसर के अंदर हो गई।

विज्ञापन
A concrete grave of a woman was made inside the school in Kaushambi, the police arrested her real brothers.
सरकारी स्कूल के अंदर बनाई गई कब्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अषाढ़ा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में छुट्टी के दिन एक महिला की पक्की कब्र बना दी गई। मंगलवार सुबह स्कूल खुलने पर परिसर के अंदर कब्र देख शिक्षक सन्न रह गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो हरकत में आए अफसरों ने फौरन पक्की कब्र को ध्वस्त करा दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सगे भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


अषाढ़ा गांव के मो. कासिम की बहन सितारा की करीब एक दशक पहले मौत हो गई थी। घर वालों ने उसका शव कंपोजिट स्कूल के सामने पड़ी सरकारी भूमि पर दफना दिया था। इसके कुछ दिन बाद स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण हुआ तो कब्र परिसर के अंदर हो गई।
विज्ञापन


रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण विद्यालय दो दिन के लिए बंद था। इसी बीच कासिम ने अपने भाई मो. हासिम के साथ मिलकर चहारदीवारी लांघकर बहन की कब्र का पक्की ईंटों से निर्माण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह विद्यालय खुलने पर लोगों की नजर स्कूल परिसर के अंदर बनी पक्की कब्र पर पड़ी तो सभी सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो संज्ञान लेकर अफसर सक्रिय हुए तो प्रधानाध्यापक राजकुमार वर्मा ने शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी भाइयों को पकड़कर पहले कब्र ध्वस्त कराई।
इसके बाद शांतिभंग की आशंका में दोनों का चालान कर दिया। उधर, जानकारी मिलते ही बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

अषाढ़ा गांव में आराजी संख्या 183 राजस्व रिकार्ड में ऊसर दर्ज है। चहारदीवारी निर्माण के पहले से भूमि खाली पड़ी थी, इसलिए ग्रामीण यहां शव दफना देते थे। फिलहाल बनाई गई पक्की कब्र को ध्वस्त करवा दिया गया है। साथ ही पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में आरोपियों का चालान कर दिया है। - आकाश सिंह, एसडीएम, मंझनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed