{"_id":"68dae1ea19639e6989016c5a","slug":"a-case-has-been-registered-against-the-outpost-in-charge-and-the-inspector-for-implicating-a-youth-in-idol-theft-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130846-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक को मूर्ति चोरी में फंसाने में चौकी प्रभारी और दरोगा पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक को मूर्ति चोरी में फंसाने में चौकी प्रभारी और दरोगा पर केस दर्ज
Tue, 30 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव की बुजुर्ग महिला ने बेटे से जबरन पैसे वसूलने और मूर्ति चोरी के झूठे मुकदमे में जेल भेजने का पुलिस पर आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को तत्कालीन चौकी प्रभारी विपलेश सिंह, दरोगा मुन्ना सिंह, सिपाही मुकीम समेत चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सैयद सरावां की बिट्टन बेगम ने बताया कि उसका बेटा आरिफ चार पहिया वाहनों का मिस्त्री है और कबाड़ की दुकान चलाता है। 10 अप्रैल 2025 की रात करीब आठ बजे सैयद सरावां चौकी की पुलिस दुकान पर पहुंची और आरिफ को किसी गाड़ी को ठीक करने के बहाने थाने ले गई।
आरोप है कि करीब एक घंटे बाद चौकी प्रभारी ने दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरे की पूरी रिकॉर्डिंग जब्त कर ली। अगले दिन दरोगा मुन्ना सिंह और अन्य पुलिसकर्मी दो गाड़ियों में दुकान पहुंचे। उन्होंने अंदर एक मूर्ति रखकर उसकी फोटो खींची, फिर गल्ले से 20 हजार रुपये जबरन निकाल लिए।
विज्ञापन
बिट्टन बेगम के मुताबिक, पुलिस ने धमकी दी कि 50 हजार रुपये न दिए तो बेटे को मूर्ति चोरी के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा। विरोध करने पर पुलिस ने उसके साथ गालीगलौज की। बहू अल्कमा के साथ अभद्रता उसे गिरा दिया। इसके बाद आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़ित की मां ने 15 अप्रैल 2025 को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि सुनवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर निराश होकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।