फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A candidate going to appear for BA exam was crushed to death by a trailer

कौशाम्बी : बीए की परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रेलर से कुचलकर मौत, ट्रक समेत पकड़ा गया चालक

Fri, 24 Nov 2023 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 03:49 PM IST
सार

बजहा खुर्रमपुर के मेवालाल सरोज के दो बेटे मिश्रीलाल व सचिन सरोज (20) व एक बेटी मालती है। सचिन सरोज व उसकी बहन मालती म्योहर के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार को पहली पाली में मालती की परीक्षा थी, जबकि द्वतीय पाली में सचिन की परीक्षा थी। सचिन परीक्षा देने म्योहर गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A candidate going to appear for BA exam was crushed to death by a trailer
सचिन सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के म्योहर गांव के पास एक परीक्षार्थी की ट्रेलर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

बजहा खुर्रमपुर के मेवालाल सरोज के दो बेटे मिश्रीलाल व सचिन सरोज (20) व एक बेटी मालती है। सचिन सरोज व उसकी बहन मालती म्योहर के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार को पहली पाली में मालती की परीक्षा थी, जबकि द्वतीय पाली में सचिन की परीक्षा थी। सचिन परीक्षा देने म्योहर गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सचिन छिटककर गिर गया और ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही सचिन की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सचिन के घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक व ट्रेलर को पकड़ कर थाना ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed