{"_id":"5dc5bd768ebc3e5b5466f6f2","slug":"a-businessman-was-beaten-up-for-not-paying-extortion-money-kaushambi-news-ald2596724181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव का मामला, एसपी से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव में रहने वाले एक कारोबारी से पड़ोस के दबंगों ने रंगदारी मांगी। नहीं देने पर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
टिकरी निवासी मो. रिजवान मुर्गे का थोक व्यवसाई है। उसने बताया कि पड़ोसी दबंगों व्यापार को लेकर मतभेद रखते हैं। इसीलिए वह हर महीने 30 हजार रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। कई बार फोन पर और आमने-सामने धमकी दी जा चुकी है। पीड़ित की मानें तो दो दिन पहले दबंगों ने दुकान पर चढ़कर अपशब्द बोला। विरोध करने पर पिटाई कर दी। लाठी-डंडे व लोहे के राड से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। एसपी अभिनंदन ने पूरामुफ्ती कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।