फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक को सरेराह पीटा, जीप जलाने की कोशिश

युवक को सरेराह पीटा, जीप जलाने की कोशिश

Fri, 17 Oct 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 17 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अजुहा। कड़ा के टांडा गांव के एक युवक पर बुधवार की रात सरेराह जानलेवा हमला किया गया। ट्रैक्टर से रास्ता रोककर खड़े हमलावरों ने उसे जीप से खींचकर पीटा। पीटने के बाद उसकी जीप भी फूंकने की कोशिश की गई। साथ रहे बरातियों की भी बीच बचाव करने पर पिटाई की गई। चीख-पुकार पर ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। भुक्तभोगी ने गांव के ही एक रसूखदार व्यक्ति के आदमियों पर हमले का आरोप लगाया है। उसने मामले की नामजद शिकायत अजुहा चौकी पुलिस से की है। हालांकि चौकी इंचार्ज ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी राम सुमेर ने बताया कि वह 15 अक्तूबर को बरातियों को जीप से लेकर एक बारात में शामिल होने गया था। शाम करीब सात बजे लौटते समय जैसे ही उसकी मलाका और टांडा गांव के बीच पहुंची। सुनसान जंगल के समीप सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करके कुछ लोगों ने उसकी जीप रोक ली। रुकते ही हमलावरों ने उसे जीप से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। बारातियों ने मारपीट का विरोध किया तो उन पर भी लाठियां बरसाई गई। आरोप है कि मारपीट के साथ ही हमलावरों ने उसकी जीप में भी आग लगाने की कोशिश की। हालांकि चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। रामसुमेर का कहना है कि उसका गांव के ही एक रसूखदार व्यक्ति से मनमुटाव है। आरोप है कि उसी के आदमियों ने उसके ऊपर यह जानलेवा हमला किया है। भुक्तभोगी की मानें तो उसने अजुहा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पर, पुलिस कार्रवाई के बजाय सुलह कराने में ही जुटी रही। वहीं चौकी प्रभारी रामजीत ने घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed