{"_id":"9-53757","slug":"Kaushambi-53757-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई ने खंगाला बडे़ भाई का बंद मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई ने खंगाला बडे़ भाई का बंद मकान
Kaushambi
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई का बंद मकान खंगाल लिया। घटना के समय गृहस्वामी मकान बंद करके मां से मिलने के लिए कुसुवा गांव गया था। भुक्तभोगी ने भाई पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ पिपरी कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पिपरी कोतवाली के लालापुर गांव निवासी संतलाल ने बताया कि बुधवार की रात वह मकान में ताला बंद करके मां से मिलने के लिए कुसुवा गांव गया था। रात उसके भाई ने घर के पीछे की दीवार में सेंध काटी और नगदी, बर्तन, कपड़े और जेवरात आदि सामान पार कर दिया। सुबह घर लौटने पर उसे भाई की करतूत की जानकारी हुई। वहीं युवक के घर चोरी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद गृहस्वामी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पिपरी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन