फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   निर्दलीय अनामिका सिंह का जिला पंचायत पर कब्जा

निर्दलीय अनामिका सिंह का जिला पंचायत पर कब्जा

Wed, 23 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
निर्दलीय अनामिका सिंह का जिला पंचायत पर कब्जा
जिला पंचायत पर निर्दलीय अनामिका सिंह का कब्जा
विज्ञापन

भाजपा की मधुपति को मिली करारी हार, डेढ़ गुना वोटों के अंतर से हराकर बनीं अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। िजिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में निर्दलीय अनामिका सिंह ने बाजी मार ली। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मधुपति को 12 वोटों से करारी शिकस्त दी। एक वोट अवैध घोषित हो गया। जीत की घोषणा होते ही अनामिका सिंह के समर्थक खुशी से झूम उठे।

जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं मधुपति ने अविश्वास प्रस्ताव आने पर पद से इस्तीफा दे दिया था। अविश्वास प्रस्ताव वार्ड नंबर एक की जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने ही दाखिल किया था। इस्तीफा देने पर प्रशासन ने चुनाव कराया। मंगलवार को वोटिंग हुई। सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। लगभग 12 बजे तक अनामिका सिंह समेत उनके खेमे में 19 सदस्यों ने मतदान कर दिया था। इसके बाद मधुपति तीन सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान प्रशासन पर आरोप लगाते हुए वह वापस चली गईं। करीब एक घंटे बाद वह दोबारा वोट डालने पहुंचीं। उनके साथ पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के भतीजे भोला सरोज व अन्य सदस्य भी मौजूद थे। तीन बजे मतदान खत्म हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। अनामिका सिंह को 20 वोट जबकि मधुपति को सिर्फ आठ वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित हो गया। इस तरह अनामिका सिंह ने सीधे मुकाबले में मधुपति को 12 वोटों के भारी अंतर से हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कब्जा कर लिया। जीत की घोषणा होते ही अनामिका सिंह के समर्थक खुशी से झूम उठे। अनामिका सिंह को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। प्रतिबंध के बावजूद अनामिका सिंह के समर्थक जश्न मनाते हुए जुलूस की शक्ल में सड़कों पर निकले।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed