फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रोही आरओबी पर साल भर बाद भी नहीं जली बती

रोही आरओबी पर साल भर बाद भी नहीं जली बती

Sat, 17 Nov 2018 06:15 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
रोही आरओबी पर साल भर बाद भी नहीं जली बती
रोही आरओबी पर साल भर बाद भी नहीं जली बत्ती
विज्ञापन

पुल बनवाने के बाद कार्यदायी संस्था ने नहीं कराया कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नगर पालिका भरवारी के रोही में राज्य सेतु निगम ने आरओबी का निर्माण कराने के बाद लावारिस हालत में छोड़ दिया। कार्यदाई संस्था ने पुल पर स्ट्रीट लाइटें तो लगवा दीं, लेकिन बिजली का कनेक्शन कराया।
करीब एक साल से रोही में आरओबी से वाहनों का आवागमन हो रहा है। पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम ने कराया। पुल बनवाने के बाद स्ट्रीट लाइट लगा दी। इसके बाद अब तक कनेक्शन नहीं कराया। बिजली का कनेक्शन नहीं होने से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कगार पर है। वहीं लोगों का कहना है कि रात के वक्त अंधेरा होने की वजह से चोर और अराजकतत्वों का यहां जमावड़ा रहता है। इससे राहगीरों के साथ कभी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

------
जर्जर भवन और गंदगी के बीच बहाई जा रही ज्ञान की गंगा
- प्राथमिक विद्यालय फदीलाबाद का भवन जर्जर
- बच्चों पर हर पल रहता है खतरे का अंदेशा
फोटो प्रस्तावित
अमर उजाला ब्यूरो
म्योहर। प्राथमिक विद्यालय फदीलाबाद में बच्चे जान की बाजी लगाकर जर्जर भवन के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। भवन की बदहाली के बाबत प्रधानाध्यापिका व प्रधान ने बेसिक शिक्षा विभाग को कई बार पत्र लिखा लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूरतगंज विकास खंड के प्राथमिक स्कूल फदीलाबाद में घुसते ही बदहाली से रूबरू होना पड़ता है। स्कूल की बाउड्रीवॉल टूटी पड़ी है। शिक्षण कक्ष की दीवार में दरार पड़ी है। फर्श भी जगह-जगह से उखड़ी पड़ी है। प्रधानाध्यापिका फूलमती मानस का कहना है कि स्कूल का भवन 25 साल पहले बना है। इसके बाद से आज तक विद्यालय की मरम्मत के नाम पर कुछ नहीं किया गया। टूटी फर्श बनाए जाने के लिए कई बार अफसरों को पत्र लिखा गया लेकिन किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगी। मजबूरी में एक कमरे की फर्श उन्होंने अपने पैसे से बनावाई। स्कूल में रैंप तक नहीं बनाया गया है। इससे विकलांग बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बाउड्री टूटी होने से आवारा मवेशी परिसर में घूमते रहते हैं। विद्यालय में लगाया गया हैंडपंप भी काफी दिनों से खराब हैं। यहां मजबूरी में बच्चों को घर से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। एमडीएम बनवाने के दौरान भी काफी दिक्कत होती है।
---
बच्चों को दी गई आधी-अधूरी किताबें
म्योहर। प्राथमिक विद्यालय फदीलाबाद में एक से पांचवीं तक की क्लास में 112 बच्च पंजीकृत हैं। स्कूल का भवन खराब होने से ज्यादातर बच्चे स्कूल नहीं आते। शनिवार को भी मात्र 70 बच्चे स्कूल पहुंचे थे। कक्षा एक से तीन तक में पढ़ने वाले बच्चों को सिर्फ कलरव किताब ही मिल सकी। चार और पांचवीं क्लास के बच्चों को परख (विज्ञान) की किताब नहीं मिल सकी है।


क्या कहते हैं प्रधान
स्कूल का भवन काफी जर्जर है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा विकास विभाग के अफसरों को भी पत्र भेजा गया है। बजट मिलने पर स्कूल का कायाकल्प कराया जाएगा।
महेंद्र सिंह यादव, प्रधान फदीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed