{"_id":"6560fbf5b459bdf88f0c0077","slug":"619-young-men-and-women-took-seven-rounds-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-5514-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 619 युवक-युवतियों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 619 युवक-युवतियों ने लिए सात फेरे
Sat, 25 Nov 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का मेकप करती शिक्षिकाएं संवाद
भरवारी। नगर के भवंस मेहता विद्याश्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 624 जोड़े एक दूजे के हुए। इनमें 619 ने सात फेरे लिए तो पांच ने निकाह कुबूल किया। डीएम और सीडीओ के साथ सांसद ने भी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के सभी 10 नगर निकायों और आठ ब्लॉक क्षेत्रों के 651 जोड़ों की शादी होनी थी। इनमें से सिर्फ 624 जोड़े ही इसमें पहुंचे। कार्यक्रम के शुरू होने का समय 11 बजे था, लेकिन सुबह नौ बजे से ही वर-वधू व उनके परिजन आने लगे थे। हर निकाय और हर ब्लॉक के वर-वधू के बैठने के लिए अलग-अलग जगह पहले से निर्धारित थी। 619 जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि पांच काे निकाह पढ़ाया गया।
सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बेटियों को बचाने के साथ ही पढ़ाने और आगे बढ़ाने पर काम हो रहा है। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, नेवादा ब्लाॅक प्रमुख संदीप मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, ईओ भरवारी सुनील कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
सिराथू के जोड़ों की संख्या रही सबसे अधिक
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले जोड़ों की सबसे अधिक संख्या सिराथू की रही। यहां के 108 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंधे। इसके अलावा नेवादा के 78, सरसवां के 74, कड़ा के 73, मूरतगंज के 53, मंझनपुर के 48, कौशाम्बी के 48, और चायल के 57 जोड़ों का विवाह हुआ। 85 जोड़े सभी 10 नगर निकायों के रहे।