{"_id":"642ddb6318d121abc70e40e9","slug":"6-bighas-of-wheat-standing-in-the-fields-burnt-to-ashes-due-to-fire-kaushambi-news-c-3-1-97046-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आग से खेतों में खड़ी 6 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आग से खेतों में खड़ी 6 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को लगी आग से करीब 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। कहीं बिजली शार्ट-सर्किट से तो कहीं कूड़े की चिंगारी से घटनाएं हुईं। जब तक दमकल गाड़ी पहुंचती, इससे पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
रामसहाय पुर निवासी मनोज और लवलेश ने गेहूं की फसल बोई थी। बुधवार को खेत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार में शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी गेहूं की फसल तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
फायर स्टेशन को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। पानी का छिड़काव करने के साथ लाठी-डंडों से पीटकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दोनों किसानों की दो बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
इसी तरह थोन गांव में ग्रामीणों ने महुआ की पत्ती में आग लगाई थी, उसकी चिंगारी महंत मिश्रा एवं अजय कुमार के खेत में जा पहुंची। देखते ही देखते महंत की एक बीघा और अजय की 10 बिस्वा में तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
अजुहा कस्बे के किसान छेदी लाल का खेत वार्ड नं 3 शांति नगर की सीमा पर है। बुधवार को लगभग 11 बजे अचानक खेत में आग लग गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
इसी तरह मंझनपुर तहसील के पूरबशरीरा मजरा भोला नाथ का पुरवा निवासी जय नारायण पांडेय के खेत में संदिग्ध में आग लग गई। इससे करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने मामले की जानकारी स्थानीय राजस्व कर्मचारी को दी है।