फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   577 muster rolls released, 5635 workers employed in lockdown

577 मस्टर रोल जारी, लॉकडाउन में 5635 श्रमिकों को मिला रोजगार

Sat, 25 Apr 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
577 muster rolls released, 5635 workers employed in lockdown
577 मस्टर रोल जारी, लॉकडाउन में 5635 श्रमिकों को मिला रोजगार
विज्ञापन

330 गांवों में शुरू हो सका काम, अगले हफ्ते तक काम में तेजी के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लॉकडाउन में छूट मिलने से जिले के सभी आठों ब्लॉकों में 5635 श्रमिकों को घर बैठे रोजगार का अवसर मिल गया है। काम प्रारंभ होने के चौथे दिन तक 452 के सापेक्ष 330 गांवों में मनरेगा के तहत 577 मस्टर रोल जारी कर दिए गए। परदेश से घर लौटे कामगारों का होम क्वारंटीन पूरा होते ही अगले हफ्ते से काम में तेजी आने की उम्मीद है।
लॉकडाउन की वजह से तकरीबन 28 दिन तक मनरेगा समेत सभी काम बंद हो गए थे। इसके चलते श्रमिकों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया। समस्या को देखते हुए शासन ने कुछ शर्तों के साथ मनरेगा योजना के तहत कार्य कराने की छूट दे दी। डीआरडीए के पीडी /डीसी मनरेगा लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत शर्तों के आधार पर जिले में 21 अप्रैल से कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। शुक्रवार को चौथे दिन तक जिले की 452 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 330 गांवों में कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके लिए अब तक 577 मस्टर रोल जारी किए जा चुके हैं। इनमें 5635 श्रमिक काम कर रहे हैं। शासन ने परदेश से घर लौटे श्रमिकों को भी काम मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत 110 नए श्रमिकों के जॉब कार्ड जारी किए जा चुके हैं। बताया कि ज्यादातर श्रमिक अभी होम क्वारंटीन पर चल रहे हैं। अगले हफ्ते 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होते ही काम डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा 190 पुराने श्रमिकों के जॉब कार्डों का नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन

--------
इनका कहना है
जिले की सभी 452 ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को घर बैठे रोजगार के अवसर मिल सके। कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के साथ ही अधिकाधिक मस्टर रोल जारी कराने के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है। -इंद्रसेन सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed