{"_id":"695eb42fc45b54f95c076f3a","slug":"53-complaints-received-in-the-public-hearing-of-the-womens-commission-10-resolved-on-the-spo-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-134692-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिला आयोग की जनसुनवाई में 53 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिला आयोग की जनसुनवाई में 53 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण
Thu, 08 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन के सरस हॉल में आयोजित जन-सुनवाई में फरियादियों की समस्या सुनती आयोग की सदस्य। स्रोत:
। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मेडिकल कॉलेज के एमसीएचविंग, वन स्टॉप सेंटर और वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में साफ-सफाई और प्रेरणा कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर में निरीक्षण के दौरान 10 पीड़िताएं आवासित पाई गईं। इसके बाद वृद्धाश्रम पहुंचकर उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित किए।
विकास भवन स्थित सरस हॉल में महिला जनसुनवाई और समीक्षा बैठक आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पेंशन, आवास, हैंडपंप, शौचालय, विद्युत और राशन कार्ड सहित कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में महिला आयोग सदस्य ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं और मिशन शक्ति फेज-5 के तहत किए जा रहे प्रचार-प्रसार की स्थिति की समीक्षा की।
पुलिस विभाग ने बताया कि पिछली बैठक में प्राप्त 31 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विद्युत, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों को शिविर लगाकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी और शिकायतकर्ता मौजूद रहे।