फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   देश बचाने के लिए मोदी को जरूर जिताना:राजवीर

देश बचाने के लिए मोदी को जरूर जिताना:राजवीर

Sat, 27 Apr 2019 06:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
देश बचाने के लिए मोदी को जरूर जिताना:राजवीर
देश बचाने के लिए मोदी को मजबूत करें :राजवीर
विज्ञापन

कोसम गांव की जनसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए मांगा वोट
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। सदर विधानसभा के कोसम गांव में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवीर सिंह ने देश की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील किया।
कार्यक्रम में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह को आना था लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके। डॉ. संजय ने फोन के जरिए जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि निषाद बिरादरी से उनका गहरा लगाव है। उनकी पत्नी निषाद बिरादरी की हैं। इसलिए चुनाव में बिरादरी के लोग अपना मत भाजपा को करें।ताकि, पाकिस्तान और चीन जैसी ताकतें देश को आंख नहीं दिखा सकें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, प्रत्याशी विनोद सोनकर, पिन्टू द्बिवेदी, योगेंद्र त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, चंद्रदत्त शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री को लिए बिना उड़ गया हेलीकाप्टर
बारा (ब्यूरो)। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवीर सिंह को दोपहर 12.30 बजे जनसभा में आना था। किन्हीं कारणों से वह दोपहर दो बजे के करीब सभा स्थल पर पहुंचे। जिस हेलीकाप्टर से वह आए थे उसके पायलट ने समयाभाव के चलते उन्हें जल्दी चलने के लिए कहा। समय ज्यादा होने के कारण हेलीकाप्टर ढाई बजे बिना राजवीर को लिए बिना खाली उड़ गया। बाद में राजवीर सिंह कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने भगवान राम का हवाला देकर मांगा वोट
बारा (ब्यूरो)। कोसम गांव के समीप गढ़वा, पाली उपरहार और यमुना के तराई के गांवों में बड़ी संख्या में निषाद बिरादरी के लोग रहते हैं। इसी वजह से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद की जनसभा का कार्यक्रम रखा गया था। हालांकि किन्हीं कारणों से वह नहीं आए। उन्होंने फोन के जरिए जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवीर सिंह ने खुद को निषाद बिरादरी का करीबी बताते हुए कहा कि वह भले ही लोधी बिरादरी के हैं लेकिन उनकी पत्नी निषाद हैं। इसके बाद निर्वतमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी ने जैसे ही मंच संभाला उन्होंने खुद को इशारे में राम की संज्ञा देकर निषादों से पार (चुनावी नाव) लगाने की बात कही। विनोद सोनकर ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान हुई गलतियों के लिए भी जनता से माफी मांगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed