{"_id":"5cb87d82bdec2214114a4caf","slug":"51555594626-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवासा-ए-रसूल के जन्मदिन पर मुस्तफाबाद में सजी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवासा-ए-रसूल के जन्मदिन पर मुस्तफाबाद में सजी महफिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवासा-ए-रसूल के जन्मदिन पर मुस्तफाबाद में सजी महफिल
- शायरों ने कलाम पेश कर खिराज ए अकीदत पेश किया
फोटो नं-23
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। सरायअकिल के मुस्तफाबाद गांव स्थित इमामबाड़ा सैयद जव्वार हुसैन में बुधवार रात हजरत इमाम हुसैन के जन्मदिन पर महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें मशहूर शायरों ने शिरकत कर इमाम हुसैन की शान में कसीदे पढ़े। इस दौरान इमामबाड़ा व घरों में सजावट कर अकीदतमंदों ने इमाम के जन्मदिन की खुशियां मनाई। मुंबई से आए मौलाना शाहिद रजा ने खिताब करते हुए बताया कि इमाम अली मकाम की याद मनाने के साथ हमें उनके बताए हुए रास्ते को अपनाकर जीवन को सफल बनाना चाहिए। अपने अंदर अन्याय के खिलाफ लड़ने की हिम्मत पैदा करनी चाहिए। इमाम हुसैन ने दुनिया को हमेशा सच्चाई और इंसानियत का पैगाम दिया। इसके बाद शायर अनवर इलाहाबादी ने पढ़ा हमारी गर्दन है खैरियत से, तुम्हारे खंजर का हाल क्या है। शायर कासिम शब्बीर नसीराबादी, तूफान दरियाबादी, जफर आजमगढ़ी, तनवीर जौनपुरी, मुश्ताक चक पिन्हवी, हैदर अब्बास, शाहिद मुस्तफाबादी, हसनैन मुस्तफाबादी, रहबर मुस्तफाबादी, माब साजिद मुस्तफाबादी आदि शायरों ने इमाम हुसैन की शान में अपने कलाम पेश किए। महफिल में तकरीर मौलाना रिजवान हैदर इलाहाबादी ने किया। इस मौके पर सैयद अजादार हुसैन, बाकर नक्वी, असकरी नैयर, हैदर अब्बास और आरिफ तासीर आदि मौजूद रहे।
-------
मां-बेटी को पीटकर किया जख्मी
चायल। चरवा के चौराडीह गांव निवासी भारत लाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार को वह मजदूरी करने के लिए चला गया था। शाम को उसकी बेटी देवरती घर के बाहर बर्तन धुल रही थी। इसी दौरान पड़ोस की सुअर उसके घर में घुस गई। देवरती के विरोध करने पर पड़ोसी अपने बेटे के साथ डंडा लेकर पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची मां पार्वती देवी को भी पीट दिया। इससे दोनों को काफी चोटें आई। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल मां-बेटी ने थाने जाकर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को शिकायत सीओ चायल से की गई।
--------
दबंगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप
चायल। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कड़ापुर मजरा सैयदसरावां निवासी रमेश चंद सोनकर पुत्र रामपाल इन दिनों कस्बा चायल में रहकर बागवानी करता है। बताया कि उसके पैतृक गांव में खाली जमीन है। आरोप है कि पड़ोसी दबंग अपने भाइयों के साथ मिलकर उस पर कब्जा कर लिया। चार दिन से वह उसी भूमि पर मकान बनवा रहा है। जानकारी होने पर उसने गांव जाकर निर्माण का विरोध किया तो तीनों भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी घनश्याम कुमार से शिकायत की। एसडीएम ने इंस्पेक्टर चरवा अशोक सिंह और हल्का लेखपाल को जांच कर भवन निर्माण रुकवाने का निर्देश दिया है।