{"_id":"5bcb805ebdec2269625f5693","slug":"51540063326-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटा
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के कुरई गांव में गुरुवार शाम बच्चों के विवाद में दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुरई निवासी गुलाब सिंह निषाद मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि गुरुवार शाम उसका बेटा विकास घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी के बच्चे से उसका झगड़ा हो गया। गुलाब के मुताबिक उलाहना देने पर पड़ोसी उसको अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची गुलाब की पत्नी विराट देवी और बेटी विजेता को भी पीटा गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।