फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एटीएम का खजाना खाली, बैंकों से भी नहीं मिल रही नगदी

एटीएम का खजाना खाली, बैंकों से भी नहीं मिल रही नगदी

Sat, 23 Dec 2017 09:17 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
एटीएम का खजाना खाली, बैंकों से भी नहीं मिल रही नगदी
एटीएम कैशलेस, परेशान हैं ग्राहक
विज्ञापन

-नोटबंदी के एक साल बाद द्वाबा में फिर हुआ नकदी का संकट
-एसबीआई के अधिकतर बूथों में पखवारे भर से लटक रहा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नोटबंदी के साल भर बाद एक बार फिर नगदी का संकट खड़ा हो गया है। एटीएम बूथों का खजाना खाली होने के साथ ही बैंकों से पर्याप्त नगदी नहीं मिलने के कारण ग्राहक परेशान हैं। दूसरी तरफ बैंक अफसर इसे कैशलेस ट्रांजक्शन को बढ़ावा देने की सरकारी कोशिशों का हिस्सा मान रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ दिसंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके बाद तकरीबन चार महीने तक पूरे देश में नगदी का संकट बना रहा। एटीएम अथवा बैंकों से लोगों को नगदी नहीं मिल रही थी। सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद मामूली धन मिलने पर उपभोक्ता हलाकान थे। वक्त गुजरने के साथ ही स्थितियां सामान्य हो गई थीं। पर, इधर बीच दिसंबर की शुरूआत से ही एक बार फिर जिले में नगदी का संकट खड़ा हो गया है। जिले में विभिन्न बैंकों की ओर से संचालित 73 एटीएम में से अधिकतर बूथों का खजाना खाली है। एसबीआई के 22 बूथों में तो हफ्ते भर से ताला ही नहीं खुला। हजारों उपभोक्ता सुबह से शाम तक बूथों में ताला देख मायूस लौटने को मजबूर हैं। बैंक पहुंचने पर भी वही समस्या है। पखवारे भर से बैंक की अधिकतर शाखाओं में पर्याप्त नगदी नहीं मिल रही है। बड़ी रकम की निकासी के लिए बैंक अफसर साफ मना कर दे रहे हैं। उपभोक्ताओं पर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा है। एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक का कहना है कि आरबीआई से ही नगदी कम मिली है। इस वजह से दिक्कत हो रही है। उन्होंने हफ्ते भर के भीतर समस्या खत्म होने की उम्मीद जाहिर की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अफसर
इस महीने आरबीआई से सभी बैंकों के लिए बराबर रकम मिली है। पर जनपद में एसबीआई की अधिक शाखाएं होने के कारण कैश बंट गया है। इससे थोड़ी दिक्कत हो रही है। अगले महीने तक एटीएम बूथों में भी रकम डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार मिश्रा, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed