फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अफसरों की मेहरबानी से लापरवाह हुईं संस्थाएं 18-55-23

अफसरों की मेहरबानी से लापरवाह हुईं संस्थाएं 18-55-23

Fri, 21 Jul 2017 09:14 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
अफसरों की मेहरबानी से लापरवाह हुईं संस्थाएं 18-55-23
अफसरों की उदासीनता से संस्थाएं लापरवाह
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग के युवकों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देने में बरती जा रही है मनमानी
अधिकांश छात्रों के फेल होने पर उपनिदेशक ने जताई नाराजगी, मांगा ब्यौरा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिछड़े तबके के युवकों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देने में लापरवाही बरती जा रही है। केवल कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है। इसके चलते प्रशिक्षण लेने वाले छात्र परीक्षाओं में फेल हो रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट देखकर उपनिदेशक ने प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं से रिपोर्ट मांगी है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछले साल 59 पिछड़ी जाति वर्ग के इंटर पास युवकों का ओ-लेवल का कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए चयन किया गया था। इन युवकों को प्रशिक्षण देने के लिए दो संस्थाएं चयनित हुई थीं। प्रशिक्षण में संस्थाओं की ओर से घोर लापरवाही बरती गई। नियमित युवाओं को प्रशिक्षण नहीं दिया गया। इसका परिणाम यह रहा अधिकांश प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में फेल हो गए। वहीं, कुछ आए ही नहीं। इससे युवक रोजगार पाने से वंचित हैं। इस साल भी 59 युवाओं के चयन का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल की रिपोर्ट की उपनिदेशक अजीत प्रजाप सिंह ने समीक्षा की तो इस लापरवाही का खुलासा हुआ। यह भी पता चला कि लगातार उन्हीं संस्थाओं को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी दी जा रही है जो गुणवत्ताविहीन प्रशिक्षण दे रही हैं। इन संस्थाओं के बारे में उपनिदेशक ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन





इस साल 59 युवाओं के चयन का लक्ष्य मिला है। इनको प्रशिक्षण देने के लिए तीन संस्थाओं ने आवेदन किया है। संस्थाओं का चयन मूल्यांकन करने के बाद ही किया जाता है। उपनिदेशक ने जो सूचनाएं मांगी है, वह जल्द ही भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार सिंह
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed