{"_id":"5e41b0258ebc3ee5a85f495a","slug":"50-thousand-robbed-from-an-insurance-agent-on-the-strength-of-a-gun-kaushambi-news-ald2681394179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बीमा एजेंट से लूटे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर बीमा एजेंट से लूटे 50 हजार
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सैंता के समीप सोमवार शाम हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सैंता पावर हाउस के समीप सोमवार शाम बदमाशों तमंचा सटाकर एक बीमा एजेंट से 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लुटेरे सिहोरी टोल प्लाजा की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
नया बाजार भरवारी निवासी कन्हैयालाल प्रजापति पुत्र श्रीनाथ भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता है। कन्हैया सोमवार को किसी का बीमा करने मूरतगंज बाजार गया था। शाम तकरीबन छह बजे घर वापस लौटते समय रास्ते में सैंता पावर हाउस के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कन्हैया कुछ समझ पाता कि इससे पहले बदमाशों ने तमंचा सटाकर बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे धमकी देते हुए सिहोरी टोल प्लाजा की तरफ फरार हो गए। दहशत में बीमा एजेंट अपनी बाइक छोड़कर मूरतगंज की ओर भागा। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भरवारी मौके पर पहुंच गए। कन्हैया ने बताया कि बैग में 50 हजार रुपये और कंपनी के जरूरी कागजात थे। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस लुटेरों की धरपकड़ में जुट गई है।